जमुई, फरवरी 26 -- चकाई,निज प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के आलोक में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को हाई-टेक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में चकाई रेफरल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पॉस प्रिंटर मशीन लगाया गया है । इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए ज्यादा देर तक लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और हाथ से लिखी पर्ची से मुक्ति मिलेगी।अस्पताल प्रबंधक नवनीत चौरसिया ने बताया कि पहले रजिस्ट्रेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हाथ से पर्चियां लिखी जाती थीं, जिसमें समय अधिक लगता था । अब नई मशीन के माध्यम से मरीजों को प्रिंटेड पर्ची दी जाएगी। इस पर्ची पर मरीज का विवरण, डॉक्टर का नाम, विभाग और कमरा संख्या स्पष्ट रूप से अंकित होगा, जिससे मरीजों को उचित ओपीडी तक पहुँचने में सुगमता होगी।अस्पताल प्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.