चकाई मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो खड़ी बस से टकराई, दो घायल
देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि जसीडीह थाना के चकाई मोड़ के समीप देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई, जिसमें ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में गोपालपुर निवासी घायल ऑटो चालक जयप्रकाश साह ने बताया कि ऑटो लेकर देवीपुर की ओर जा रहा था। ऑटो में बलसरिया गांव, देवीपुर निवासी फेकन तांती भी सवार था, जिसे गंतव्य तक पहुंचाना था। उसी दौरान चकाई मोड़ के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.