देवघर, मई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज बारिश और वज्रपात से जसीडीह निवासी युवक की मौत हो गयी। मृतक जसीडीह थाना के चरकी पहाड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय रमन यादव है। वर्तमान में उसका परिवार नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप कैलाशपुरी मोहल्ले में रह रहा है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रमन यादव चकाई के एक निजी फाइनांस कंपनी में कार्य करता था। प्रतिदिन देवघर से चकाई आना-जाना करता था। मंगलवार को वह काम के सिलसिले में चतरो गया था। यह भी पढ़ें- कपड़ा फेरी करने वाला आया वज्रपात की चपेट में, मौत बताया जाता है कि दोपहर बाद वह वापस चकाई लौट रहा था। उसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गयी।...