जमुई, मई 28 -- चकाई । निज संवाददाता चकाई प्रखंड में गुरुवार को धूमधाम एवं शांति से मुस्लिम समुदाय द्वारा इदुलअजहा उर्फ बकरीद का त्यौहार मनाया गया।इस मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा सुबह उठकर नहा धोकर नए कपड़े पहन क़र बच्चे बूढ़े, जवान पुरे आस्था के साथ अपने अपने घर के निकट मौजूद मस्जिदों में लगभग साढ़े सात बजे नमाज अदा की। इसके उपरांत घर जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कह क़र इदुल अजहा त्यौहार की बधाई दी।इसके बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला जो लगभग एक घंटे तक चला।मस्जिद के इमाम एवं मौलवी ने घर घर जाकर सुन्नत पढ़कर कुर्बानी की रस्म पूरी की।वहीं यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे के बीच मना बकरीद हेठ चकाई अंसारी टोला में इस मौके पर काफी चहल पहल दिखी। इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रसाशन की और से किसी भी अप्रिय घटना से निपटने एव...