जमुई, अप्रैल 13 -- चकाई । निज संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं में बेतहासा वृद्धि को देखते हुए एवं उसपर विराम लगाने हेतु चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के निर्देश पर चकाई पुलिस द्वारा सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब चकाई मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों को रोककर हैलमेट सहित बाइक के अन्य आवश्यक पेपर की जांच पड़ताल की गई वहीं फाल्ट पाये जाने पर पुलिस द्वारा सभी बाइक सवारों को लगभग 2000 रूपये का चालान काटा गया। वहीं इस मौके पर पुलिस ने बिना हैलमेट चलने वाले बाइक चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए हैलमेट का अवश्य उपयोग करें। यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान के दौरान वसूले 32 हजार 500 रूपए आज तक जितनी भी बाइक दुर्घटना हुई है उसमें हैलमेट नही रहने या उसका उपयोग नही करने के क...