चकाई थाने की चाहर दिवारी क्षतिग्रस्त
जमुई, जून 4 -- चकाई । निज संवाददाता एक दिन पूर्व आई हल्की आंधी के कारण चकाई थाने के बाहर अवस्थित बड़ के पेड़ का एक बड़ा डाल टूट क़र थाने के चाहर दिवारी पर अचानक गिर जाने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आस पास मौजूद कई पुलिसकर्मी डाल के चपेट में आने से बाल बाल बचे। बताया जाता है थाने के बाहर अवस्थित बड़ का पेड़ सौ साल से भी अधिक पुराना है तथा काफी जर्जर हो चुका है जिस कारण आंधी तूफान में पेड़ के गिरने की आशंका बनी रहती है।वहीं अभी तक डाल को दीवार पर से हटाया नही जा सका है। यह भी पढ़ें- पीपल की मोटी डाली गिरने से बाल-बाल बचे लोग, सड़क जाम की बनी स्थिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.