जमुई, मार्च 7 -- चकाई,निज प्रतिनिधि संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर चकाई के होनहार ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। शुक्त्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में चकाई प्रखंड के बिचकोड़बा निवासी मुकेश वर्णवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 465वीं रैंक प्राप्त कर प्रखंड ही भी जिले का भी नाम रौशन किया है। मुकेश की इस सफलता की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। बिचकोड़बा में छोटी सी दवा दुकान चलाने वाले राजकुमार वर्णवाल के पुत्र मुकेश की यह सफलता आसान नहीं थी। सिर से मां का साया उठ जाने के बाद भी मुकेश ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी पीड़ा को ही अपनी शक्ति बनाया और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। मुकेश के छोटे भाई वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं। वहीं वर्ष 2020 में यूपीएससी में आल इंडिया रैंकिंग में सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.