सहारनपुर, जनवरी 19 -- जनता रोड चकहरेटी स्थित यादवेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजन से पूर्व महिलाओं द्वारा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। जनता रोड चकहरेटी स्थित यादवेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजन पर यादवेश्वर महादेव मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए, प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से गुजरकर वापस शिव मंदिर पहुंची। कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में चल रहे भक्तों पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित आचार्य हरिशंकर अंथवाल शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण में भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा का गुणगान किया गया। पंड...