चकवाली में बना 'भारत सरोवर', डंपिंग ग्राउंड से बना पर्यटन केंद्र
सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। चकवाली गांव में डंपिंग ग्राउंड से विकसित हो रहा 'सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर' अब पर्यटन के नए आकर्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है। भारत के मानचित्र के आकार में तैयार यह अनोखा सरोवर 2.43 करोड़ रुपये की इको-टूरिज्म परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। पर्यटन विभाग की इस बड़ी पहल के तहत परिसर में पाथवे, पत्थर की बेंच, साइनेज सिस्टम, गज़ेबो, वॉच टावर, टॉयलेट ब्लॉक और फूड स्टॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में व्यापक लैंडस्केपिंग और हरित बागवानी के जरिए सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दें साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष फाउंडेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.