हाजीपुर, जून 23 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता 70वीं बीपीएससी परीक्षा में ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर चयनित होने पर चकवारा गांव के निवासी कुमार गौतम को स्थानीय विधायक अवधेश सिंह द्वारा उनके आवास पर सम्मानित किया गया। विधायक ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुमार गौतम स्वर्गीय अभय सिंह कुशवाहा के पुत्र हैं। उनका जन्म चकवारा में हुआ। कृषि प्रधान परिवार से आने वाले कुमार गौतम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके परिवार का जीविकोपार्जन मुख्य रूप से कृषि पर आधारित रहा है। यह भी पढ़ें- चकवारा गांव के कुमार गौतम को विधायक ने किया सम्मानितप्रेरणा स्रोत विधायक ने कहा कि कुमार गौतम की उपलब्धि पूरा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण परिवेश से नि...