लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चंदवा प्रखंड के चकला एवं कामता ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सम्मानित किया गया। इन पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उनके उत्कृष्ट कार्यों, विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनभागीदारी के लिए चुना गया। समारोह का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया था ,जहां राज्यभर से चयनित पंचायतों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों कामता मुखिया नरेश भगत व चकला पंचायत कि मुखिया रंजीता एक्का, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र एवं 4-4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि स्वरुप चेक प्रदान किया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.