लातेहार, जुलाई 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से चंदवा प्रखंड के चकला गांव में रात्रिकालीन रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ग्रामीणों के रक्त नमूने एकत्र किए। शिविर में पहुंचीं मुखिया रंजीता एक्का ने ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और शिविर को सफल बनाने की अपील की।

फाइलेरिया के परजीवी उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसका पूर्ण इलाज संभव नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसेbetter विकल्प है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फाइलेरिया के परजीवी रात्रि के समय ही रक्त में सक्रिय रहते हैं, इसी कारण इसकी जांच के लिए रात में ही...