नई दिल्ली, मई 13 -- गर्मियों में रोटी बनाना बड़ा भारी काम लगता है। ऐसे में अगर घर पर मेहमान आ जाएं, तब तो और भी मेहनत बढ़ जाती है। घंटों गैस के आगे खड़े हो कर रोटी बेलना, फिर सेंकना; बड़ा लंबा टाइम लग जाता है। ऐसे में आज की ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है। इससे आपका समय तो बचेगा ही, साथ में गैस की भी बचत हो जाएगी। क्योंकि इस ट्रिक से आप कई सारी रोटी एक ही बार में बनाकर तैयार कर सकती हैं। कमाल की बात है कि रोटी बेलने के लिए आपको चकला-बेलन भी नहीं चाहिए। एक ट्रिक से फटाफट खूब सारी रोटियां बेली जाएंगी और सेंक भी लेंगी। गर्मियों में जल्दी काम निपटाना है या मेहमानों को भी गरमा-गरम रोटियां सर्व करनी हैं, तो ये ट्रिक आपको फटाफट से नोट कर लेनी चाहिए।पॉलीथिन से एक बार में बनाएं खूब सारी रोटियांस्टेप 1: आटे की लोई बनाकर रख लें एक बार में खूब सारी र...