चकला आदिवासी टोला के पास 90 बोरी यूरिया किया गया जब्त
किशनगंज, सितम्बर 7 -- किशनगंज। जिले में अवैध रूप से यूरिया की ढुलाई और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने एक जुगाड़ गाड़ी से 90 बोरा यूरिया जब्त किया। जब्त यूरिया का कुल वजन 4 टन बताया गया है। मामले में कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार ने शनिवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 90 बोरी यूरिया की गई जब्त प्राथमिकी का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार पांच सितंबर को लाम्बा बस्ती, चकला आदिवासी टोला के पास निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान चकला महीनगांव रोड की ओर से तिरपाल से ढकी एक संदिग्ध जुगाड़ गाड़ी आती दिखाई दी। निरीक्षण टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन रुकने के बाद चालक को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.