उन्नाव, अप्रैल 1 -- चकलवंशी। माखी के अलग-अलग गांवों में हुई गालीगलौज और मारपीट की घटनाओं में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिरसिंहपुर निवासी प्रेम रैदास की पत्नी ज्योति ने पुलिस को तहरीर में बताया कि रात में उनके पति सो रहे थे, तभी धर्मेंद्र सिंह, सूरज सिंह और पिंटू का लड़का दरवाजे पर आकर बेवजह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रऊकरना निवासी छोटू वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि वह बाइक से दवा लेने जा रहा था, तभी गांव निवासी नान सिंह ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। भदियार निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी प्रदीप शुक्ला, जो हाल ही में जेल से छूटा है, बच्चों के साथ गालीगलौज करता है और विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.