चकरोड व नाले की जमीन को कब्जे से कराया मुक्त
गंगापार, मार्च 26 -- एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव के निर्देश पर निबैया गांव पहुंची राजस्व टीम ने नापजोख के दौरान चकरोड व सरकारी नाले की जमीन खाली करवा दिया। राजस्व टीम के पहुंचने से निबैया गांव में हड़कम्प की स्थिति रही। नायब तहसीलदार नंदलाल ने बताया कि निबैया गांव के राम आसरे पटेल ने एसडीएम से शिकायत कर रखी थी कि गांव का सीमांकन जरूरी है। कुछ किसानों ने सरकारी नाले व चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गठित कर उक्त जमीन का सीमांकन का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने कई घंटे तक नापजोख कर सरकारी नाले व चकरोड को खाली करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.