मेरठ, मार्च 27 -- थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम डूंगर में चकरोड और खेत की नाली को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया। कर्ण सिंह ने बताया कि चकरोड को लेकर गजराज पुत्र महाराज सिंह व अन्य से विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम करीब छह बजे वह अपने पुत्र विकास और भतीजों अजयवीर व दानवीर उर्फ शिवजी के साथ खेत पर पहुंचे। नाली और चकरोड जुती हुई मिली, जिसे कथित तौर पर सुबह धर्मेन्द्र उर्फ पप्पू ने ट्रैक्टर से जोता था। विरोध करने पर गजराज, उसका पुत्र अश्वनी उर्फ मन्नू और महकार ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और धमकी देने लगे। आरोपियों ने हमला कर दिया। अश्वनी ने विकास का गला दबा दिया। परिजनों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले गई, लेकिन कर्ण सिंह का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उनके बेटे और भतीजो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.