कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा असालताबाद में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य चकरोड के विवाद में फंसकर रुक गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे गांव के सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण दोनों पर असर पड़ रहा है। गांव निवासी शिकायतकर्ता दरियाफ्त सिंह ने बताया कि तालाब के किनारे चकरोड पहले से मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा चकरोड न होने का हवाला देकर सुंदरीकरण कार्य रुकवा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का सुंदरीकरण होने से जहां जल संचयन बेहतर होता, वहीं गांव की सुंदरता भी बढ़ती, लेकिन कार्य रुकने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।...