गंगापार, मई 22 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरकारी तालाबों व सरकारी मार्गो पर अवैध कब्जा बना हुआ है। तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचने वाली सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबधित होती हैं, इनमें इक्का-दुक्का शिकायतों को छोड़ अन्य का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा रहा है, जिससे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में अक्सर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कुछ इसी प्रकार का मामला बकचून्दा गांव में देखने को मिल सकता है, जहां चकरोड के बगल स्थित कुछ किसानों ने चकरोड को खेत में मिला लिया। शिकायत पर दो वर्ष पहले राजस्व टीम नापजोख करने पहुंची थी, प्रधान की देखरेख में घंटो चली चकरोड की नाप करने के बाद राजस्वकर्मियों ने पत्थरगड़ी कर दी, राजस्वकर्मियों के चले जाने के बाद जिस किसान के खेत में पत्थर गाड़ा गया था, उसने उखाड़ फेंका।

हिंद...