गंगापार, जनवरी 3 -- क्षेत्र के मलाक बलऊ मौजे के अंतर्गत गुडुइया गांव के मुख्य मार्ग पर आने जाने के लिए एक ही मार्ग है। जहां गंदा पानी भरा होने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण का आना जाना होता है। इस गंदे पानी में कई बार स्कूली बच्चे गिर गए। जिससे उनका बैग, कापी किताब खराब हो गया । इसके अलावा कई राहगीर गिर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अपना दल एस नेता व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल ने फूलपुर सांसद और विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को फोन पर सूचना दी है। राजेंद्र पटेल ने बताया कि सांसद विधायक ने इस समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.