चकरोड पर नींव खोदने से मना करने पर आरोपियों ने पीटा
कौशाम्बी, जून 22 -- संदीपनघाट थानाक्षेत्र के मूरतगंज चौकी क्षेत्र के नसीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित शिकायत करने चौकी पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम-एसपी से करते हुए चकरोड को अवैध कब्जे से बचाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डीएम-एसपी को दिए शिकायती पत्र में नसीरपुर निवासी मोतीलाल आदि ने बताया कि गांव के मुन्नालाल ने गुर्गों के साथ मिलकर चकरोड मार्ग पर अवैध कब्जा करने की नीयत से 20 जून को नींव खोदवा रहा था। चकरोड पर नींव खोदने का उसने विरोध किया तो विपक्षीगण एकराय होकर लात-घूसों व लाठी-डंडे से पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी निर्मला देवी, ज्ञान सिंह व अंकिता देवी को भी मारा-पीटा। तहरीर लेकर पीड़ित मूरतगंज चौकी पहुंचा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.