इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम अधियापुरा में चकरोड पर अवरोध लगाए जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसीलदार नेहा सचान को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, चक संख्या 222 की पहली पट्टी से चक संख्या 209 तक जाने वाला चकरोड वर्षों से सार्वजनिक रास्ते के रूप में उपयोग में रहा है। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं और कृषि कार्य करते हैं। आरोप है कि चक संख्या 221 के खातेदार ने इस चकरोड पर अवरोध खड़ा कर रास्ते को बाधित कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- रास्ते का अभाव बना जी का जंजाल, महादलितों की परेशानी चरम पर ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पहले से ही प्रशासनिक अभिलेखों में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.