इटावा औरैया, मई 2 -- भरथना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसी ने चकरोड पर अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत की तो किसी ने तालाब की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत लेकर उसे कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इन सभी पर जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में अग्निपीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता के चेक भी दिए गए। शनिवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे नगला खरगजीत के सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में स्थित चकरोड पर अतिक्रमण है, उन्होेने इस अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की। बनामई गांव के सोनू ने निजी जमीन पर कूड़ा करकट व पानी डाले जाने की शिकायत की। सरैया सिन्हुआ गांव के सौरभ, सुनील कुमार ने गांव में स्थित तालाब की भूमि पर कब्जे की शिकायत की और उसकी पैमाईश कराकर कब्जा हटाए ...