बाराबंकी, मार्च 8 -- मसौली। थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर मजरे धरौली की राजस्व भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसमें 28 फरवरी को थाना मसौली में समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि चकमार्ग की पैमाईश का चिन्हांकन कर दिया जाए ताकि मौके पर चकमार्ग पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को रोका जा सके। जिसके तहत राजस्व टीम के द्वारा मौके पर जाकर चकमार्ग की पैमाईश क्षेत्रीय लेखपाल राजेश तिवारी और राजस्व निरीक्षक स्वामी नाथन के द्वारा कर दिया गया था। शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव चक मार्ग पटवाने के लिए चूना निशान देही लगाया जा रहा था तभी विपक्षी अपने कुछ साथियों के साथ चक मार्ग को पटाने से रोकने लगे और आमादा फौजदारी हो गए। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...