चकरोड धंसने से किसान की मौत
अलीगढ़, जून 10 -- पिसावा, संवाददाता। चकरोड धंसने से मलबे में दबकर किसान की मौत, अवैध खनन बना वजहपिसावा क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में सोमवार दोपहर खेत पर जा रहे एक किसान की चकरोड धंसने से मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के रनवीर सिंह उर्फ रन्नो (55) सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से अपने खेत पर जुताई कराने गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।पड़ोसी किसान की सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां चकरोड धंसा हुआ था। जेसीबी बुलाकर खुदाई कराने पर रनवीर का शव और बाइक मलबे के नीचे दबे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ग्रामीणों का आरोप है कि चकरोड के पास के खेत में कई फीट अवैध खनन किया गया था। साथ ही पास के नलकूप का पानी रिसने से कच्चा रास्ता अंदर से खोखला हो चुका था, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.