बदायूं, जनवरी 6 -- कछला। नगर के पुराने भट्ठे की जमीन पर निर्माण को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा गांव के चकरोड पर निर्माण कराकर उसे बंद किया जा रहा है। किसानों ने पिछले दिनों इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। उधर,गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य कराने की भनक लगते ही सोमवार को किसान एक एकत्र हुए। किसानों का कहना है कि सौ साल पहले से गांव आने-जाने के लिए रास्ता दिया गया था, लेकिन इस रास्ते को बंद कर दिया गया। किसानों का आरोप है कि रात में गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। किसान धीरज सिंह ने बताया कि भट्ठे के पीछे किसानों की जमीनें हैं। जिस पर जाने के लिए 33 फीट का चकरोड है। लेकिन भट्ठा मालिक द्वारा चकरोड को बंद कर दिया गया है। किसानों ने एडीएम व एसडीएम को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.