आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सगड़ी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि चकरोड-खड़ंजा कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। जिनमें राजस्व विभाग के 80, विकास के 6, पुलिस के 37 एवं अन्य के 2 मामले थे। संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान विद्युत बिल में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि इस समय विद्युत बिलों के भुगतान में सरकार द्वारा छूट प्रदान की जा रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ ...