मेरठ, जनवरी 12 -- रोहटा। डूंगर में दशकों से एक किलोमीटर लंबाई की चकरोड को ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा मुक्ति की कार्रवाई के बाद पनपे तनाव का रविवार को पटाक्षेप हो गया। इसमें विरोध कर रहे किसानों ने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद तहसील की टीम द्वारा की गई निशानदेही पर पिलर लगा विवाद को निपटा दिया। बता दें कि डूंगर गांव में एक किलोमीटर लंबाई की चकरोड पर अवैध कब्जा चला आ रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के किसानो में मुकदमेबाजी भी चली आ रही थी। पूर्व में कई प्रधानों ने इस मार्ग की तहसील टीम से बुलाकर पैमाइश भी कराई लेकिन विरोध के चलते कामयाबी नहीं मिल पाई थी। ये चकरोड डूंगर गांव को जटपुरा पुट मुख्य मार्ग से जोड़ती है। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने उक्त रास्ते को कब्जा मुक्त करने के लिए डीएम से लिखित शिकायत की थी। तहसील टीम ने पुलिस बल के सहयोग से गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.