बिजनौर, मई 9 -- ग्राम बुरहाननगर उर्फ बनावली निवासी पीताम्बर सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर चकरोड पर कब्जा करने, खड़ंजा उखाड़ने और रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि कई लोगों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। चकरोड में लगा खड़ंजा उखाड़कर ईंटें खेत में रख ली। खेत पर आने-जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.