शामली, मई 12 -- शामली। भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम भनेड़ा उद्दा में चकरोड के कटान को रोकने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम भनेड़ा उद्दा, तहसील ऊन निवासी ग्रामीणों की भूमि से लगी चकरोड, जो लगभग डेढ़ गट्ठे चौड़ी है, के पास पड़ोसी राजबीर एवं कमल द्वारा मिट्टी खनन कराया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि खनन कार्य के चलते चकरोड का कटाव हो रहा है, जिससे बरसात के मौसम में रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- आदिवासियों ने वन विभाग के खिलाफ डीग्गा बजाकर किया प्रदर्शन किसान यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मामले की ...