चकरोड़ को लेकर ईंट पत्थर चले, फायरिंग से दहशत
शाहजहांपुर, जून 1 -- कलान इलाके में चकरोड के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद ईंट पत्थर चले।फायरिंग का भी आरोप है।देर शाम हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पीआरवी के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।घटना कलान थाना क्षेत्र के मलेवा गांव की है।बताया जा रहा है कि रविवार देर शम सत्यपाल व शिवपाल पक्ष में चकरोड पर निकलने को लेकर गाली गलौच हुआ।कुछ देर में मारपीट शुरू हो गई।ईंट पत्थर भी चले।बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने तीन राउंड फायरिंग की।जिससे गांव में दहशत फैल गई।एक पक्ष के लालू के चोटें आई हैं।वहीं दूसरे पक्ष के रोली के चोट आई।पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.