विकासनगर, मार्च 14 -- चकराता कोतवाली क्षेत्र से एक महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर महिला की खोजबीन शुरू कर दी। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। कोतवाल चकराता बीएल भारती ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से लापता है। सभी जगह पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...