चकराता वन प्रभाग में अवैध खनन पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
विकासनगर, जुलाई 3 -- चकराता वन प्रभाग की ओर से वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रभागीय वनाधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब अवैध खनन पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके तहत वानिकी प्रशिक्षण केंद्र, रामपुर मंडी के आरक्षित वन क्षेत्र और नदी तटीय इलाकों में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। इन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी, जिससे अवैध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सके। वन विभाग के अनुसार इस निगरानी प्रणाली का संचालन वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत और विभागीय कार्मिकों की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इससे अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.