देहरादून, जून 30 -- विकासनगर। चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर सांगवाधार के निकट क्यारकटी यात्री शेड में खड़ी चार बाइक और एक स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांचों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आगजनी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कौन था और इसके पीछे क्या कारण रहे। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्था...