विकासनगर, अगस्त 18 -- तहसील चकराता के ग्राम कुनवा से सवारियां लेकर विकासनगर जा रही महिंद्रा कैंपर (यूटिलिटी) मंगलवार सुबह सप्लाई क्षेत्र में वाल्मीकि मंदिर एवं कैंट क्वार्टर के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार नौ लोगों में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि वाहन कैंट फैमिली क्वार्टर के भवन से नहीं टकराया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह यूटिलिटी ग्राम कुनवा से विकासनगर की ओर जा रही थी। सप्लाई क्षेत्र में पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। वाहन सड़क किनारे बने पुश्ते को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे कैंट फैमिली क्वार्टर के समीप जा गिरा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कुनवा गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी वाल्मीकि मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-प...