चकराता में शैंकी और ऋषभ की मौत से कॉलोनी में मातम पसरा
मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ/कंकरखेड़ा। चकराता के कलेथा में हुए हादसे में मेरठ के सैनिक विहार निवासी दो दोस्तों शैंकी और ऋषभ की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर कॉलोनी में पहुंची तो मातम पसर गया। ऋषभ के परिजन मकान बंद कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, शैंकी का भाई नन्नू भी मौके के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर, शैंकी के घर पर रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों का तांता लग गया। कंकरखेड़ा के सैनिक विहार बी-ब्लॉक निवासी शैंकी और उनके भाई नन्नू की बेगमपुल पर कपड़ों की दुकान है। पिता राजेश पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे हैं और उपचाराधीन है। रविवार को शैंकी कॉलोनी में ही ए-592 निवासी ऋषभ और तीन अन्य दोस्तों के साथ काम में घूमने के लिए निकला था। ऋषभ देहरादून में पढ़ाई कर रहा था और पिता सुनील आर्मी से रिटायर्ड है। शाम के समय शैंकी के घर पर हादसे की सूचना आई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.