विकासनगर, मार्च 22 -- चकराता स्थित शाकुंभरी देवी मन्दिर में नवरात्रों के पावन पर्व पर रोजाना भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। चौथे नवरात्र को कालसी से आये भजन गायक वीरेंद्र सिंह ने एक से एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवरात्र में चकराता स्थित शाकुम्भरी देवी मंदिर में लगातार अष्टमी तक रात्रि में माता की चौकी आयोजित कर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। रविवार को आयोजित भजन संध्या में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...