चकराता में मां काली के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
देहरादून, मई 24 -- चकराता। जेठ माह के दूसरे इतवार को इंद्रोली व जाड़ी स्थित मां काली के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जौनसार बावर सहित रवाई, जौनपुर, हिमाचल व गढ़वाल के लोगों ने भी काली के दर्शन कर मन्नतें मांगी। चकराता के इंद्रोली व जाड़ी में मां काली के पौराणिक मंदिर है जेठ माह में आने वाले हर रविवार को मंदिर में पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। इन मंदिरों के प्रति लोगों की आपार आस्था जुड़ी हुई है। जेठ माह के पहले इतवार को भी मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। दूसरे इतवार को दर्शनों के लिए भी शनिवार रात से ही भक्तों ने इंद्रोली गांव में आना शुरू कर दिया था। सुबह होते होते हज़ारो की संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे माता के भक्तों ने कतारों में लग कर मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना की व मन्नते मांगी। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.