विकासनगर, मार्च 19 -- चकराता में गुरुवार को मौसम का मिजाज सर्द बना रहा। दोपहर बाद हुई बारिश और घने कोहरे से ठंड और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन तीन बजे के आसपास फिर झमाझम बारिश होने लगी, जिसके साथ कोहरा भी छा गया। बारिश और कोहरे के कारण लोग घरों में दुबक गए और बाजार भी सुनसान नजर आया। कोहरे और बारिश से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। मार्च के अंत में बढ़ी ठंड से लोग हैरान हैं। वहीं, तेज ठंडी हवाओं और बारिश से पूलम, खुमानी, आड़ू और नाशपाती जैसी फलदार फसलों को नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.