चकराता में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर 232 मरीजों ने उठाया लाभ
विकासनगर, जुलाई 23 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित बहुउदेश्यीय स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन तोमर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में चकराता क्षेत्र के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की निशुल्क सेवाओं और स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में कुल 232 मरीजों का पंजीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा 118 मरीजों की बीपी और शुगर जांच तथा 42 मरीजों की विभिन्न लैब जांच की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम के तहत 35 किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की गई। शिविर स्थल पर ही पात्र लाभार्थियों के 22 आयुष्मान कार्ड और 32 आभा आईडी भी बनाए गए। शिविर में उप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.