चकराता में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी चकराता में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। देर शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को जून महीने में भी ठंडक का एहसास हुआ।सुबह से खिली धूप के कारण दोपहर तक क्षेत्र में गर्मी महसूस की जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए। करीब पौने छह बजे शुरू हुई बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया। जून माह में भी गुलाबी सर्दी जैसा एहसास होने से स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों हैरान नजर आए। यह भी पढ़ें- नैनीताल में बरसे बादल, डीएसए मैदान बना तालाब अचानक मौसम बदलने और बारिश शुरू होने से बाजार में घूमने आए पर्यटकों को बचाव के लिए छाते और रेनकोट खरीदने पड़े। शुक्रवार को चकराता का अधिकतम तापमान 24 डिग्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.