विकासनगर, जून 13 -- तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन शूनीर मोटर मार्ग के निर्माण से क्षतिग्रस्त नहरों को दुरुस्त नहीं करने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। काश्तकारों ने साफ कहा है कि यदि क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कर जल्द सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया गया तो लोनिवि के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दारागाड-कथियान मोटर मार्ग से शूनीर गांव के लिए पांच किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान नीवा नहर, टिपरी नहर और कोईयार नहर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निमगा, केराड, शूनीर, शिलावडा के ग्रामीणों को धान की फसल रोपने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय काश्तकार प्रताप सिंह, हरि सिंह, जहवार सिंह, दीवान सिंह, जगत सिंह, नैपाल सिंह, भवान सिंह, जयपाल सिंह, निदरु, जानिया, कृपाल, रामीया, सियाराम, गज्जू, भगत राम, रायनू, रमेश, सचिन आदि ने ब...