चकराता में छावनी परिषद ने हटाया अतिक्रमण
विकासनगर, जून 24 -- छावनी परिषद चकराता ने बुधवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान परिषद की टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें कई दुकानों में एक्सपायरी अवधि पूरी कर चुके खाद्य और दैनिक उपयोग के उत्पाद पाए गए। इन उत्पादों को तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर भी सख्ती बरतते हुए बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की गई। अभियान के तहत बाजार की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखे गए सामान को भी हटाकर कब्जे में लिया गया। यह भी पढ़ें- चकराता में छावनी परिषद ने हटाया अतिक्रमण परिषद की टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथों पर सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.