विकासनगर, जून 30 -- दीपक मोहल चकराता-मसूरी-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पाटी बैंड के समीप मंगलवार तड़के करीब पांच बजे एक लावारिस बछड़े पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर कई गहरे घाव हो गए।सुबह स्थानीय लोगों और राहगीरों की नजर घायल बछड़े पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पशु एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि चोटें अधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए सेलाकुई शिमला बाइपास स्थित हिंदूवाला गौशाला भेजा गया। यह भी पढ़ें- चकराता में गुलदार के हमले से बछड़ा घायल स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बछड़े को निजी वाहन के माध्यम से सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसका आगे उपचा...