विकासनगर, फरवरी 9 -- चकराता बाजार में अग्निशमन केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर इस ओर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में यहां फायर ब्रिगेड को पहुंचने में विलंब होता है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने बताया कि 450 वर्ग हेक्टेयर में फैले जौनसार बावर क्षेत्र में एक भी अग्निशमन केंद्र नहीं है। त्यूणी में एक वाहन तैनात किया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए अपर्याप्त है। भौगोलिक परिस्थितियों के चलते त्यूणी से चकराता क्षेत्र के गांवों तक पहुंचने में तीन से चार घंटे लग जाते हैं। यहां कई बार आग लगने की छोटी, बड़ी दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें करोड़ों का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.