चकराता महाविद्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्'
विकासनगर, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में बुधवार को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरणादायी उद्धरणों, देशभक्ति नारों और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और उनके संघर्षों को प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रप्रेम, त्याग और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेलसंड में निकली तिरंगा यात्रा देश की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.