देहरादून, जुलाई 8 -- चकराता। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत चकराता पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चकराता पुलिस टीम ने टाइगर फॉल से डमता रोड जाने वाले मार्ग पर पाटी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सुपा दास (50 वर्ष) पुत्र भानु दास, निवासी व्यास नेहरी कालसी गेट, कोतवाली कालसी, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली चकराता में आबकारी अधिन...