चकराता कैंट के सीईओ रिपुदमन सिंह का रुड़की तबादला
विकासनगर, अगस्त 28 -- छावनी परिषद चकराता के मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपुदमन सिंह का तबादला रुड़की छावनी परिषद कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में विभिन्न छावनी परिषदों में तैनात मुख्य अधिशासी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के तहत चकराता छावनी में तैनात रिपुदमन सिंह को रुड़की स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। नई नियुक्ति होने तक चकराता छावनी परिषद के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार क्लेमनटाउन, देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया है। चकराता छावनी परिषद में सीईओ का पद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में नई तैनाती होने तक अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से परिषद के नियमित कामकाज को संचालित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.