चकराता के शिक्षकों ने उठाया तबादले का मुद्दा
विकासनगर, मई 24 -- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह के दौरान चकराता ब्लॉक के शिक्षकों ने दुर्गम से सुगम क्षेत्र में स्थानांतरण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ चकराता के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगें रखी। ब्लॉक मंत्री सोहन लाल ने कहा कि चकराता जैसे दुर्गम क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाना चाहिए। चकराता ब्लॉक के कई शिक्षक वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवाकाल के दौरान सुगम क्षेत्र में कार्य करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षकों और छात्रों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.