विकासनगर, सितम्बर 22 -- चकराता, संवाददाता।चकराता विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से नई दिल्ली में मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इसमें आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने से लेकर लाखामंडल के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास की मांग उठाई गई। मांगपत्र में लाखामंडल शिव मंदिर को धाम के रूप में विकसित करने, मंदिर की सुरक्षा दीवार, छत और आंगन का निर्माण कराने तथा पांडवकालीन गुफाओं और अन्य ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की मांग की गई। इससे धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की बात कही गई। जौनसार-बावर में आपदा से फसलों, खेतों और पशुधन को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। इसके अलावा यमुना और गंगा तटों पर पक्के स्नान घाट...